गुरुवार 5 नवंबर 2026 - 05:57
शरई अहकाम | क्या कुत्ते के बाल धोने से पाक हो जाते हैं?

आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई ने कुत्ते के बालों की निजासत से संबंधित एक सवाल का जवाब दिया है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, आयतुल्लाह शहीद सय्यद अली ख़ामेनेई से कुत्ते के बालों की निजासत के संबंध में एक सवाल पूछा गया, जिसका जवाब प्रस्तुत है।

* कुत्ते के बालों की निजासत

सवाल: क्या कुत्ते के बाल धोने के बाद भी नजिस रहते हैं? कुत्ते के बालों की नजासत दूर करने के लिए धोने के अलावा और क्या करना होगा? यदि कुत्ते के बाल घर के दूसरे हिस्सों या कपड़ों पर लग जाएँ, तो ऐसी स्थिति में नमाज़ पढ़ने का क्या हुक्म है?

जवाब: कुत्ते के बाल भी स्वयं कुत्ते की तरह नजिस हैं और धोने से पाक नहीं होते। जिस स्थान पर कुत्ते के बाल तर अवस्था में ऐसी नमी के साथ लगे हों, जिससे नजासत दूसरे स्थान तक पहुँच सकती हो, उसे पाक करने के लिए पहले कुत्ते के बालों को हटाना ज़रूरी है। इसके बाद उस स्थान को धोना होगा।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha